रवि दुबे
लालगंज प्रतापगढ़ रिश्तेदारी से बाइक द्वारा घर लौट रहे युवक दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
संग्रामगढ़ थाना के धमुहन निवासी रवि पटेल पुत्र रामलाल उम्र 17 वर्ष बाइक से रविवार को दोपहर अपनी रिश्तेदारी भगवानदीन का पुरवा, पुरवारा कोतवाली लालगंज से बुआ के लड़के आलोक पटेल उम्र 20 वर्ष के साथ घर वापसजा रहा था।
आलोक बाइक चला रहा था और रवि उसके पीछे बाइक पर बैठा था। झाऊ का पुरवा थाना महेशगंज के पास अचानक एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
दुर्घटना में रवि की दर्दनाक मौत हो गई जबकि अलोक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में अलोक को घायल अवस्था में एंबुलेंस से लालगंज सीएससी लाया गया।
प्रारंभिक उपचार के बाद आलोक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकी रवि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रवि की मौत की जानकारी होते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।
वहीं सूचना पर संग्रामगढ़ पुलिस पहुंची और रवि के शव को पंचनामा के बाद पीएम को भिजवाया। पुलिस का कहना है घटना के तहत अभी परिजनों से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा ।
वही मौके पर एक ट्रैक्टर को भी असंतुलित होकर पलटा देखा गया बताया जाता है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ