प्रतापगढ़ में 16 सितम्बर को होगा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन, जानिए आगमन व निरीक्षण की रूप रेखा | CRIME JUNCTION प्रतापगढ़ में 16 सितम्बर को होगा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन, जानिए आगमन व निरीक्षण की रूप रेखा
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़ में 16 सितम्बर को होगा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन, जानिए आगमन व निरीक्षण की रूप रेखा



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़। प्रदेश के  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिनांक 16 सितम्बर 2022 को लखनऊ से राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर पूर्वान्ह 10.35 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन प्रतापगढ़ आयेगें। 

पूर्वान्ह 10.50 बजे उप मुख्यमंत्री श्रीराम रिसार्ट चिलबिला आयेगें जहां पर वह राष्ट्रीय शैक्षिक महाकुम्भ के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होगें। 


दोपहर 12 बजे वह भाजपा कार्यालय जायेगें जहां पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेगें। 


अपरान्ह 1.35 बजे उप मुख्यमंत्री  विकास भवन प्रतापगढ़ आयेगें जहां पर मनरेगा के कार्यो का लोकार्पण/शिलान्यास एवं स्वयं सहायता समूह के स्टालों का निरीक्षण, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी का वितरण करेगें, 


उसके उपरान्त जनपद के उद्यमियों के साथ बैठक करेगें, तदोपरान्त जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेगें। उसके उपरान्त प्रेसवार्ता करेगें। 


अपरान्ह 3.35 बजे उप मुख्यमंत्री निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग प्रतापगढ़ जायेगें। अपरान्ह 4.50 उप मुख्यमंत्री  विकास खण्ड परिसर लक्ष्मणपुर में पंचायत भवन एवं अन्य योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास एवं स्थलीय निरीक्षण करेगें। उसके उपरान्त उप मुख्यमंत्री लखनऊ के लिये प्रस्थान करेगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे