सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को बचाएं:अजय क्रांतिकारी | CRIME JUNCTION सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को बचाएं:अजय क्रांतिकारी
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को बचाएं:अजय क्रांतिकारी



वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां मान्धाता ब्लॉक के बोझी गांव में सिंगल यूज प्लास्टिक एवं हमारा पर्यावरण विषय पर जन चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस मौके पर पर्यावरण सेना की मुहिम से प्रेरित होकर मनीषा यादव ने अपने परिवार में प्लास्टिक के प्रयोग को कम किया है और भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लिया है।


पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने श्रीमती मनीषा यादव एवं उनके परिवार वालों को इस उल्लेखनीय एवं अनुकरणीय प्रयासों के लिए 'प्लास्टिक फ्री फैमिली अवार्ड' देकर सम्मानित किया।


इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक से हमारे पर्यावरण को खतरा है।


हम सभी को प्लास्टिक का त्याग कर अपने पर्यावरण को बचाना होगा।उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के प्रयोग से जल एवं वायु प्रदूषण में लगातार वृद्धि भी जलवायु परिवर्तन का करना बन रहा है।


उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट करते हुए हमें अपने गांव को स्वच्छ एवं हरित बनाना होगा।


इस मौके पर बिट्टन देवी,सुनील कुमार,सियाराम पटेल, संजू देवी,अंजलि प्रजापति सहित कई लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे