लालगंज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के बीच अजगरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारम्भ | CRIME JUNCTION लालगंज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के बीच अजगरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारम्भ
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के बीच अजगरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारम्भ


                            वीडियो


वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां लालगंज तहसील के अर्न्तगत पौराणिक स्थली अजगरा में परम्परागत अजगरा महोत्सव का  समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ। 


जिले के सांसद संगम लाल गुप्ता तथा विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल ने महोत्सव का विधिवत शुभारम्भ किया। तीन दिवसीय होने वाले अजगरा महोत्सव के शुभारंभ पर संगम इण्टरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गान तथा भजन व गीतों की मनोहारी प्रस्तुतियां दी। 


कार्यक्रम मे बतौर मुख्यअतिथि सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि महोत्सव हमारी एकता को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होनें अजगरा पौराणिक धाम के विकास के लिए प्रदेश एवं केंद्र सरकार के द्वारा पूर्ण सहयोग कराए जाने का भरोसा दिलाया। 


सांसद ने केंद्र की मोदी एवं राज्य की योगी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। क्षेत्रीय विधायक जीतलाल पटेल ने अजगरा पौराणिक धाम के परिसर में विधायक निधि से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इण्टरलाकिंग कराए जाने की घोषणा की। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र तथा संचालन अभिमन्यु सिंह ने किया। 


उद्घाटन समारोह में महोत्सव के संयोजक एवं वरिष्ठ साहित्यकार निर्झर प्रतापगढ़ी ने सांसद संगम लाल गुप्ता को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। समारोह को पूर्व भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख प्रेमलता सिंह, डा. राकेश सिंह, प्रधान देवी प्रसाद मिश्र, रामजी मिश्र आदि ने संबोधित किया। 


इस मौके पर मनोज सिंह, अभिषेक पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, विजय मिश्र, राजकुमार पटेल आदि रहे। आभार प्रदर्शन प्रधान गुलाबपति पाल ने किया। 


इसके पूर्व सुबह से ही पौराणिक स्थली में श्रद्धालुओं को अजगर बाबा के दर्शन पूजन में उत्साह मे देखा गया। वहीं परम्परागत महोत्सव में स्थानीय तथा दूरदराज से आयीं दुकानों पर भी लोगों की भीड़ जुटी दिखी। 


महोत्सव मे शांति व्यवस्था की दृष्टि से लीलापुर थानाध्यक्ष विनीत उपाध्याय के साथ लालगंज व अन्तू थाने की भी फोर्स मशक्कत करती दिखी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे