Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का होगा आगमन, पार्टी की सदस्यता अभियान का कल करेगी शुभारंभ




वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल कल  2 सितंबर को प्रतापगढ़ जनपद में भगवा चुंगी के पास प्लाजा पैलेस में पार्टी की सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगी।


इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगी एवं संगठन विस्तार से संबंधित आवश्यक निर्देश देंगी। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल भी सदस्यता अभियान में शामिल होंगे।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने बताया कि हमारी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल कल प्रतापगढ़ जनपद से सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगी। 


इसके पश्चात पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में एक महीने तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।


इस दौरान संगठन विस्तार एवं प्रदेशवासियों को पार्टी की नीतियों एवं विचारों से अवगत कराया जायेगा।


प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने बताया कि कल अन्य पार्टियों के कई महत्वपूर्ण लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।


प्रेस कांफ्रेंस में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव डॉ जमुना प्रसाद सरोज,के.के सिंह राष्ट्रीय सचिव,जीतलाल पटेल विधायक विश्वनाथगंज,पूर्व प्रमुख कुलदीप पटेल,कुशाग्र श्रीवास्तव प्रदेश सचिव बौद्धिक मंच,जिलाध्यक्ष बृजेश पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे