Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा विधायक अरविंद गिरि के परिवार को पहुचा सीएम योगी आदित्यनाथ का फोन बधाया ढांढस, कहा सरकार उनके साथ है



सुरेंद्र जायसवाल 

अज़ान खीरी।   गोला गोकर्णनाथ के दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के परिवार को पहुंचा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोन बधाया ढांढस।  


सांत्वना दी और कहा दुख की इस अपार घड़ी में भगवान को सबको शाक्ति देने की प्रार्थना की है । 


वहीं फोन पर मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय अरविंद गिरि विधायक के भाई राजेश गिरि से कहा कि सरकार उनके साथ खड़ी है। 


मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के भाई से लम्बी वार्ता कर कहा पूरी सरकार पूरा प्रशासन उनके साथ खड़ा है। 


मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधायक अरविंद गिरि का असमय चला जाना एक अपूर्णनीय क्षति है। 


मालूम हो कि जैसे ही लोगों को मंगलवार की सुबह  गोला विधानसभा के विधायक अरविंद गिरि इस दुनिया में अब नहीं रहे तो पूरे जिले में शोक की लहर फैल गई। 


उनके समर्थक व उनके चाहने वाले  लाखो लोग फोन कर जानकारी लेने लगे यह कैसे हो गया। 


सूचना पाकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व स्वय मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ तक शोकाकुल हो गए। 


विधायक अरविंद गिरि के भाई राजेश गिरि ने बताया कि उनके पास मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ का फोन आया और उन्होंने विधायक के परिवार के लिए अपार दुख की इस घड़ी में भगवान से संयम देने की प्रार्थना की है। 


विधायक के भाई राजेश गिरि ने बताया मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे विधायक अरविंद गिरि के पूरे परिवार के  बारे में जानकारी हासिल की और यह कहा चार पांच दिन के अंदर वह स्वय गोला गोकर्णनाथ आएंगे मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विधायक अरविंद गिरि का असमय चला जाना लखीमपुर खीरी की राजनीति में ही नहीं वल्कि प्रदेश की राजनीति के लिए भी बड़ी क्षति पहुंची है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे