Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या: अशोक सिंघल फाउंडेशन द्वारा दिव्यांगों को कृत्रिम अंग उपकरण किया गया वितरण

 




वासुदेव यादव 

 अयोध्या:राम नगरी अयोध्या के कारसेवकपुरम में आज अशोक सिंघल फाउंडेशन संस्थान द्वारा दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण का शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर 5 दिनों तक सतत चलेगा। 


कार्यक्रम का उद्घाटन महंत कमल नयनदास ट्रस्टी चंपत राय ने किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्टी चंपत राय ने कहा कि अशोक सिंघल फाउंडेशन द्वारा गत वर्ष भी दिव्यांगों के लिए उपकरण वितरण का शिविर यहां आयोजित किया गया।


 इस वर्ष भी यहां पर दिव्यांगों के लिए शिविर आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य गरीब निराश्रित दिव्यांगों की मदद व समाज सेवा करना है। कार्यक्रम को अयोध्या के कमिश्नर रणदीप जिला अधिकारी नितीश कुमार नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित अन्य ने भी संबोधित किया। 


 इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में आए दिव्यांगों को उपकरण और कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। कार्यक्रम में आए अतिथियों का अशोक सिंघल फाउंडेशन के कार्यकर्ता मनोज तिवारी ने सभी का स्वागत सम्मान के उपरांत सभी के प्रति आभार ज्ञापित किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे