Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुख्यमंत्री ने पौराणिक शिव मंदिर में की पूजा पाठ



सुरेंद्र जायसवाल 

अजान खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पौराणिक शिव मंदिर पंहुचकर विधि विधान से पूजा आरती की। 


सीएम योगी को मुख्य पुजारी प. दिनेश कुमार मिश्रा ने विधिवत जल, दही, शहद, दूध से अभिषेक कराकर गंगाजल से पुन: शुद्धतक कराया। 


इसके बाद सीएम ने भगवान भोलेनाथ को फूल, फल, भांग, धतूरा आदि अर्पित कर शिव स्तुति एवं आरती की। इसके बाद दान बॉक्स में दक्षिणा डाली औऱ आशीर्वाद लिया। 


पहली बार कोई मुख्यमंत्री पहुंचा छोटी काशी के पौराणिक शिव मंदिर


अजान खीरी पीएम को विधि विधान से पूजा करवाने वाले पुजारी पंडित दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया मंदिर में वह तीसरी पीढ़ी के मुख्य पुजारी हैं। बाबा पंडित राम चरण मिश्रा, पिता शंभू दयाल मिश्रा मुख्य पुजारी थे।


 उन्होंने बताया कि बचपन से पिताजी के साथ मन्दिर आना जाना होता था। पिता जी का स्वर्गवास होने के बाद से 20 वर्षो से श्रंगार पूजा आदि करवा रहे हैं।


 हमारी जानकारी में सीएम योगी सूबे के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने बाबा के दरबार पंहुच कर उनका पूजन किया। पुजारी दिनेश मिश्रा ने बताया सीएम के रूप में बाबा को देखकर बड़ी खुशी हुई। 


ये तो भोलेनाथ की कृपा रही कि गोरक्षनाथ पीठाधीश्वर को भगवान शिव का पूजन कराने का शौभाग्य मिला। उन्होंने बताया कि पूजन के बाद सीएम ने भक्तों के आने औऱ जाने के रास्तों के बारे में जानकारी ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे