Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:परस्पर सौहार्द से शांति के वातावरण को मिला करती है मजबूती:सीओ



आलोक शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली के सलेम भदारी गांव में बुधवार की शाम आयोजित चौपाल में सौहार्द तथा सुरक्षा पर ग्रामीणों को जागरूकता दी गयी। 


पुलिस उपाधीक्षक रामसूरत सोनकर ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि गांव की छोटी समस्याओं का समाधान समझौतों के आधार पर किया जाना चाहिए। 


उन्होने कहा कि परस्पर सौहार्द से शांति का वातावरण स्वतः मजबूत बना रहता है। सीओ ने महिला सुरक्षा को लेकर भी पुलिस एवं प्रशासन द्वारा नियंत्रण एवं सहायता के अभियान पर ग्रामीणों को विधिवत जानकारी दी। 


वही पुलिस तथा ग्रामीणों के बीच उन्होने चौपाल के माध्यम से परस्पर मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध पर जोर दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने चौपाल के ध्येय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनता के सहयोग से अपराध नियंत्रण को कारगर बनाया जा सकता है। 


उन्होने लोगों से आवांछित तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस को गोपनीय सूचना देकर शांति व्यवस्था के बाबत सहयोग मांगा। महिला आरक्षी प्रीती तथा रीना ने महिलाओं व बालिकाओं को सतर्कता के गुर बताये। चौपाल का संयोजन ग्राम प्रधान मो. जावेद ने किया। 


इस मौके पर संजय उपाध्याय, राजेन्द्र तिवारी, कमरूननिशा, मो. अंसार, गुलाम अहमद, राजा पठान, ननके वर्मा, मुकेश तिवारी, संदीप केसरवानी, कलाभदारी प्रधान ओमप्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे