लालगंज:गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान् गणेश की शोभा यात्रा, विसर्जन में भावविभोर हुए श्रद्धालु | CRIME JUNCTION लालगंज:गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान् गणेश की शोभा यात्रा, विसर्जन में भावविभोर हुए श्रद्धालु
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान् गणेश की शोभा यात्रा, विसर्जन में भावविभोर हुए श्रद्धालु



गौरव तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। गणपति उत्सव को लेकर बुधवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर में गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।


नगर के घुइसरनाथ रोड व खानापटटी तिराहे पर गणेश पूजन उत्सव को लेकर आकर्षक झांकियां सजाई गयी थी। 


बुधवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन से पूर्व नगर में श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकाली। गजानंद के जयकारे व महादेव के शंखनाद के बीच यात्रा मंे श्रद्धालुओं को भावविभोर देखा गया। 


अबीर गुलाल उडाते श्रद्धालुओं के साथ गणेश भगवान की झांकी नगर के राधा-मोहन मंदिर व हरिहरमंदिरम् होते हुए बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य सई के पूजन के बाद प्रतिमाआंे का विसर्जन किया गया। 


इस मौके पर भोला विश्वकर्मा, आचार्य विनय शुक्ल, मक्खन शुक्ल, राजकुमार मिश्र, सभासद बृजेन्द्र पाण्डेय, रामफेर गौतम, केदार सरोज, रामआसरे मौर्य, बेंचू सरोज, राधे सोनी, मदन विश्वकर्मा, अंजनी शुक्ल, इरसाद खान, कर्मराज धुरिया आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे