Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पलियाकलां:तेंदुए के हमले में मारे गए किशोर के घर पहुंचे विधायक रोमी



मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देते हुए सरकार से भी सहायता दिलाए जाने का दिया आश्वासन

पलिया विधायक रोमी साहनी तेंदुए के हमले में मारे गए किशोर के घर पहुंचे और परिजनों को आर्थिक सहायता दी।

आनंद गुप्ता 

पलियाकलां-खीरी।तेंदुए के हमले में मारे गए किशोर के घर पहुंचे भाजपा विधायक रोमी साहनी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मौके से वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देते हुए सरकार से भी सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिलाया।


दुबहा गांव में तेंदुएं ने एक किशोर को रात में उस समय निवाला बना लिया था जब वह गन्ने के खेत में शौच को गया था। 


वन विभाग की टीम ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर पगचिन्हों के आधार पर उसके तेंदुआ होने की पुष्टि की थी। साथ ही उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए अलग अलग जगहों पर 10 कैमरे भी लगाए थे। साथ ही उसे पकडऩे के लिए पिंजड़ा भी लगा रखा है। 


पांच दिन बीतने के बावजूद तेंदुए की न तो किसी कैमरे में फोटो आई है और न ही शिकार के लिए पिंजड़े में बंधे चारे की तरफ रुख किया है। बुधवार को तेंदुए के हमले में मारे गए किशोर के घर पहुंचे ।


भाजपा विधायक रोमी साहनी ने घटना के बावत जानकारी लेते हुए मौके से वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर तेंदुए को पकड़ने के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 


इस दौरान विधायक ने मृतक के परिजनों को मौके पर ही 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी साथ ही सरकार से भी सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे