Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने किया मनोरथम हॉस्पिटल का उद्घाटन



मनोरथम हॉस्पिटल द्वारा हर वर्ग के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी: इंजी. भवेश

गरीब मरीजों का मनोरथम हॉस्पिटल रखेगा विशेष ध्यान :डॉ. पी कुमार

वेदव्यास त्रिपाठी

खबर प्रतापगढ़ से हैं जहां  राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं संसदीय कार्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह द्वारा कटरा रोड स्थित  मनोरथम हॉस्पिटल का उद्घाटन फीता काटकर किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक  राजेंद्र कुमार मौर्य ने किया।


हॉस्पिटल के संचालक इंजी.भवेश प्रताप सिंह ने अतिथियों को बुके भेंट कर एवं उनका माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं संसदीय कार्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह उपस्थित रहे। 


कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह, रंजीतपुर चिलबिला के सभासद संतोष दुबे, भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडेय, भाजपा नेता रवि प्रताप सिंह,  कृष्ण कुमार सिंह  (प्रभारी मछलीशहर भाजपा), धर्मराज सिंह उर्फ लल्लू बाली, कर्म राज सिंह उर्फ मंजीत, अधिवक्ता अजय सिंह,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीएम शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुरेश सिंह, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ आर्य देश दीपक,राजेश सिंह भूतपूर्व प्रधान, अनुराग सिंह, शुभम सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। 


इंजी. भवेश प्रताप सिंह ने कहा कि मनोरथम हॉस्पिटल जनपद का एक ऐसा चिकित्सालय है जहां पर हर वर्ग के लोगों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध होगी। 


डॉ.पी कुमार ने कहा कि मनोरथम हॉस्पिटल का उद्देश्य है कि जनपद के प्रत्येक नागरिक को चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। 


यहां पर प्रत्येक मरीज को अच्छा इलाज देकर उन्हें पूर्ण रूप से स्वस्थ करके घर भेजना ही हमारी प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि गरीब मरीजों का हॉस्पिटल में विशेष ध्यान रखा जाएगा। 


हॉस्पिटल के इन कार्यों की सराहना करते हुए रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल पांडेय ने कहा कि मनोरथम हॉस्पिटल की सोच बेहद काबिले तारीफ है। 


इनके इस सेवा में रक्तदान संस्थान हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर है। कार्यक्रम का कुशल संचालन  मनोरथम परिवार की अध्यापिका प्रतीक्षा मिश्रा द्वारा सुचारू रूप से संपन्न कराया गया। 


मनोरथम स्कूल के  कर्मचारियों में प्रमुख रूप से अमिता सिंह, आकृति चौधरी, ऋषिका मिश्रा,जोया बानो,नीलम सिंह,मोनिका सिंह,नेहा श्रीवास्तव, अखिलेश पांडेय, कृति बाला गौड़, जैनब बानो, उर्मिला सिंह, प्राची सिंह शिवानी,समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे