Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़ के मांधाता में व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा

 


वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी की अध्यक्षता में मान्धाता बाजार के व्यापारियों की सर्वसम्मति से मान्धाता व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का गठन करके भव्य घोषणा-समारोह का आयोजन चंद्र कृष्णा मैरेज हॉल में संरक्षक कुंदन सिंह द्वारा आयोजित हुआ।


तथा कार्यक्रम का संचालन संतोष गुप्ता (जुगनू) ने मंचासीन जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी, जिला महामंत्री संजय सोनी, जिला युवाध्यक्ष सुनील जायसवाल, जिला युवा संगठन मंत्री सुधीर केसरवानी को मान्धाता बाज़ार के वरिष्ठ व श्रेष्ठ व्ययसाइयों को माला पहना कर भव्य स्वागत व सम्मानित करके मान्धाता व्यापार मण्डल संरक्षक एवं संयोजक  कुन्दन सिंह व  मदन सिंह (प्रधान), पूर्व मान्धाता अध्यक्ष  ओम प्रकाश अग्रहरी, नवनिर्वाचित मान्धाता अध्यक्ष मनोज केसरवानी, महामंत्री रमेश चंद्र अग्रहरी  को  माला पहना कर स्वागत किया गया।

तदोपरातं मान्धाता  बाज़ार के संरक्षक  कुन्दन सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों और व्यवसाईयों ने अपने-अपने वक्तव्यों में कहा कि हम सभी जात-पात का भेदभाव ना करके उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल में  अपनी पूरी आस्था रखते हुए, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सदैव साथ देकर अपनी व्यापारी-एकता को मज़बूत बनाने का संकल्प लिया गया।


इसी क्रम में जिला युवाध्यक्ष सुनील व संगठन मंत्री सुधीर  ने भी व्यापारियों को व्यापार मण्डल के संरक्षण में अपनी एकता के बल पर अपनी अलग पहचान बनाने की बात कही।


जिला महामंत्री संजय सोनी ने कहा कि व्यापारी अपनी पूंजी, अपना परिश्रम और अपने परिवार सहित मेहनत करके व्यापार करके, देश को सरकार द्वारा निर्धारित करों की आदायगी ईमानदारी से करते हैं। 


जिससे देश का चतुर्मुखी विकास होता है, परंतु व्यापारियों को समुचित सुरक्षा और सम्मान नहीं मिलता है, इसलिए हमें अपने सुरक्षा और सम्मान के रक्षा के लिए व्यापार मंडल के साथ जुड़कर संगठन को और अपने आप को मजबूत बनाना होगा।


इसके बाद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी ने सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की व्यापारियों को उत्पीड़न से बचाने के लिए व्यापार मंडल की नींव पड़ी।व्यापारी समाज देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है। 


हमें एक होकर अपने हित, सुरक्षा व सम्मान के लिए व्यापार मंडल को मजबूती प्रदान करना होगा। 


इसी के साथ उन्होंने सर्वसम्मति से मांधाता बाजार के निम्नलिखित नवनिर्वाचित  मान्धाता व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की घोषणा भी की।


इन्हे मिला यह दायित्व

  • संरक्षक:- कुन्दन सिंह, मदन सिंह (प्रधान)।    
  • अध्यक्ष:-मनोज कुमार केसरवानी (पिंटू )।
  • महामंत्री:-रमेश चंद्र अग्रहरि (लल्ला)। 
  • उपाध्यक्ष:-मो.रशीद रंगरेज, डॉ राजकुमार अग्रहरि, मो.जलील सैफी, आद्या प्रसाद पांडे, मो.अशरफ (टाइगर), खुर्शीद अहमद अंसारी, हीरा लाल सोनी, जनार्दन कोरी। 
  • मंत्री:-डॉक्टर बृजेश जयसवाल, मो.नसीम रंगरेज, दिनेश कुमार मिश्र, राकेश कुमार गुप्ता, मो. तौसीफ रंगरेज, सोहेल अंसारी, बब्लू मौर्या, संजय कोरी, राजेश कुमार (बीडीसी)।
  • संगठन मंत्री:- बबलू रंगरेज, जगत प्रसाद गुप्ता, बनारसी लाल गुप्ता, शिवम वैश्य।
  • प्रचार मंत्री:- विजय वैश्य कबाड़ी, पिंटू पटेल पान वाले, रोहित जायसवाल, बैजनाथ अग्रहरि, शिव बाबू गुप्ता।
  • मीडिया प्रभारी:- पंकज शर्मा, शिव अग्रहरि।
  •  आय व्यय निरीक्षक:-जवाहर लाल अग्रहरि (प्रधान समाज), जवाहर लाल अग्रहरि (तेलरा)। 
  • विधिक सलाहकार:- रामचन्द्र गुप्ता, हरिहर नाथ मोदनवालआदि।

सहित कमेटी के सभी सदस्यों की घोषणा कर,  सभी को व्यापारियों के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश देते हुए, शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे