Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूल की छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ



रजनीश/ ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस की टीम ने नगर में स्कूल की छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया।


महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे-छेड़छाड़, शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक इत्यादि की रोकथाम के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली करनैलगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कस्बा चौकी अंतर्गत स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र- छात्राओं से भ्रमणशीलता के दौरान संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया। 


तथा मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। तथा उन्हें अपने अधिकारों के लिए जागरूक किया गया। 


सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090 ,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया और साथ ही साथ साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के विषय में जानकारी दी गई। 


मिशन शक्ति टीम के सदस्य आरक्षी अभय प्रताप यादव,महिला आरक्षी सोनी वर्मा व महिला आरक्षी सुमन मिश्रा सामिल रहीं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे