Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:निकाय चुनाव को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानते हुए पूरे दमखम से मैदान में उतरेगी भाजपा:हरिओम मिश्रा



विनोद कुमार 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां निकाय चुनाव को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानते हुए भाजपा पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी भाजपा मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र एवं मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह की अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रमों व स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।


मांधाता नगर पंचायत की बैठक बाबू अमरपाल सिंह बालिका इंटर कॉलेज में  निकाय चुनाव तैयारियों का रोडमैप तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं को जीत का टिप्स दिए। कहा कि वैसे तो भाजपा कार्यकर्ता 365 दिन चुनावी मोड में रहता है। 


लेकिन स्थानीय निकाय चुनाव में एक बार फिर इतिहास रचने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट की तैयारी को और पुख्ता करना होगा। 


उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितम्बर से पार्टी द्वारा शुरू किए जा रहे ''सेवा पखवारा'' की तैयारीयों की समीक्षा भी की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व महामंत्री अशोक मिश्रा ने कहा भाजपा युवा मोर्चा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर को रक्तदान कर इतिहास रचेगा। 


मंडल अध्यक्ष नवीन ने आए हुए अतिथियों व पार्टीजनों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट कियाऔर कहा आने वाला स्थानीय निकाय चुनाव हो या पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू हो रहे सेवा पखवारा, पार्टी पूरी शिद्दत के साथ कार्यक्रमों व अभियानों को सफल कर इतिहास रचेगी।


 इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, कमलेश मिश्रा, सुधाकर सिंह, अनूप शर्मा, महामंत्री जयदीप चंद श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष निर्भय प्रताप सिंह मंडल मंत्री राधेश्याम मोरिया शिव भुवन धुरिया सोमनाथ शर्मा शक्ति केंद्र प्रमुख डॉक्टर राजकुमार मौर्य, पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष विजय मौर्या, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष साजिद अली, अनुसूचित मोर्चा के श्री सुरेश कुमार सरोज, महिला मोर्चा की श्रीमती निर्मला विश्वकर्मा, किसान मोर्चा के श्री निरंजन सिंह समस्त शक्ति केंद्र संयोजक प्रभारी भूत पूर्व अध्यक्ष फूलचंद पटेल, उमेश शुक्ला, लाल  मिश्रा, अशोक सरोज, विमलेश सिंह बीडीसी, ज्ञान चंद, दिनेश पटेल, देवेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे