पलियाकलां:सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमृत सरोवर पर चलाया स्वच्छता अभियान | CRIME JUNCTION पलियाकलां:सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमृत सरोवर पर चलाया स्वच्छता अभियान
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पलियाकलां:सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमृत सरोवर पर चलाया स्वच्छता अभियान



आनंद गुप्ता 

पलियाकलां खीरी:देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के तहत चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी मां शारदा मंडल के ग्राम तिलोकपुर में सिद्ध बाबा अमृत सरोवर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, भारतीय जनता पार्टी मां शारदा मंडल अध्यक्ष शशिशंकर शुक्ला के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता सिद्ध बाबा मंदिर स्थान पर एकत्रित हुए, कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव को भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के तहत सभी स्थानों पर सेवा कार्य कर अभियान के रूप में मना रही है,


इसी के तहत आज अमृत सरोवर पर स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, भाजपा मैलानी मंडल के प्रभारी विकास गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा कार्य कर सेवा पखवाड़ा मना रहा है, जिसमें रक्तदान, नमो प्रदर्शनी, अस्पतालों में फल वितरण, स्वच्छता कार्यक्रम, लाभार्थी सम्मान आदि अनेकों माध्यमों से कार्य किए जा रहे हैं,

अमृत सरोवर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण भी किया, इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह , मंडल अध्यक्ष शशिशंकर शुक्ला , पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो और मैलानी मंडल के प्रभारी विकास गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सरदार हरजिओ सिंह , मंडल महामंत्री शिवराज राणा , सेक्टर संयोजक पवन राठौर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल लोधी सहित अनेकों भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे