Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नाबालिक किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में परसपुर पुलिस ने सप्ताह भर बाद नही की कार्यवाही, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार



रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। नाबालिक किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। 


घटना को एक सप्ताह बीतने को है मगर अब तक कोई कार्रवाई नही की गई है। प्रकरण थाना परसपुर अंतर्गत एक गांव से जुड़ी है। 


जहाँ के निवासी एक मज़दूर पेशा व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजा है। जिसमे कहा गया है कि उसके दूर के रिश्तेदार का उसके घर आना जाना रहता था। 


बीते 6 सितंबर को वह मजदूरी करने चला गया। उसकी पत्नी खेत मे लगी मकई के फसल की रखवाली करने चली गई। घर पर उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री अकेली थी। 


इसी का फायदा उठाकर उसका रिश्तेदार उसके घर पहुंचा और उसकी पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ लेकर चला गया। 


आरोप है कि उसने थाने पर तहरीर दिया मगर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नही की है। पीड़ित ने अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई करने की मांग की है। 


थानाध्यक्ष परसपुर से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका फोन सम्पर्क से बाहर बता रहा था। सीओ मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे