Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज: मूर्ति स्थापना से पूर्व निकाली गई विशाल शोभायात्रा



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। नगर के कैलाश बाग दुर्गा पूजा समिति में मूर्ति स्थापना कलश यात्रा एवं मां दुर्गा की विशाल शोभायात्रा के साथ किया गया। इस यात्रा में देशभक्ति के साथ-साथ धर्म व देश रक्षा का संदेश भी दिया गया।


मां दुर्गा की विशाल शोभायात्रा कलश यात्रा के साथ नगर के सकरौरा में स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर से निकलकर मुख्य मार्गो से होते हुए घंटा घर पहुंची।

जहां मां दुर्गा की आरती के पश्चात कैलाश बाग मंदिर में मूर्ति स्थापना की गई। कैलाश बाग मंदिर की मूर्ति को अमृत महोत्सव का रंग दिया गया है और मूर्ति स्थापना के साथ-साथ धर्म व राष्ट्र प्रेम के प्रति लोगों को अच्छा संदेश दिया गया।

यात्रा में धर्म ध्वज के साथ तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। जहां मां दुर्गा की प्रतिमा की रक्षा के लिए सेना के जवानों को दिखाया गया।

विशाल शोभायात्रा में तमाम महिलाओं गायत्री शक्तिपीठ एवं धर्म रक्षा सेतु व ओम शांति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बहनों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में रामजीलाल मोदनवाल, मोहित पांडेय, अशोक सिंह, आशीष गिरी, जोगेंद्र सिंह जानी, आशीष सोनी, कन्हैया लाल वर्मा, रामकुमार मौर्या, संजय यज्ञसैनी, अशोक गुप्ता, अन्नू बाबा भारती, आयुष सोनी, सरदार हरजीत सिंह, ओपी तिवारी, चंद्रशेखर गोस्वामी, सोनू पुरवार सहित भारी संख्या में लोग विशाल यात्रा में शामिल हुए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे