Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

श्रीगया धाम के लिए गाजे-बाजे के साथ निकला श्रद्धालुओं का समूह, हुई पुष्पवर्षा



गौरव तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। पितरों के मोक्ष की कामना के साथ शुक्रवार को नगर के अझारा गंाव से श्रीगया धाम के लिए तीर्थ यात्रियों का समूह वैदिक पूजन अर्चन के बीच रवाना हुआ दिखा।


पितृ पक्ष में सनातनी संस्कृति के तहत अझारा गांव के समाजसेवी आचार्य पं. देवानंद मिश्र के साथ पूर्वजों की चिर आत्मिक शांति के लिए निकले समूह का गांव के लोगों ने गाजे बाजे के साथ तिलक अभिषेक किया। 


चारों धाम के दर्शन पूजन के निमित्त गया के लिए निकले श्रद्धालुओं ने प्रस्थान से पूर्व ग्राम देवी धाम पहुंचकर मत्था टेका। यहां ग्राम देवी का आचार्य शिवानंद मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजन अर्चन हुआ। 


गाजे बाजे के साथ निकले श्रद्धालुओं के समूह मे शामिल ग्रामीण हर हर महादेव व श्री वासुदेवाय नमः का शंखनाद करते इन यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर प्रसन्नचित दिखे। 


यात्रियों ने गांव के बडे बुजुर्गो का भी आर्शीर्वाद लेते हुए भगवान से अपनी धार्मिक यात्रा की सफलता की भी प्रार्थना की। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी तथा क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने पहुंचकर आचार्य देवानंद मिश्र, पं. कृष्णानंद मिश्र, पं. विवेकानंद मिश्र एवं आचार्य शिवानंद मिश्र का माल्यार्पण कर सम्मान किया।


 वहीं धाम के लिए निकली निर्मला देवी, शीला मिश्रा, सुमन मिश्रा तथा कंचन मिश्रा का श्रद्धालु महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में साकेत मिश्र ने मंगलकामनाओं के लिए लोगों का आभार जताया। 


इस मौके पर प्रतीक मिश्र, सत्यम मिश्र, अनुराग मिश्र, प्रवीण मिश्र, विद्याधर मिश्र, छोटे लाल सरोज, दान बहादुर सिंह भोला, डा. आशीष सिंह, रामकृष्ण मिश्र, पिंटू मिश्र, सुधाकर मिश्र, प्रभाकर मिश्र, दुर्गा प्रसाद तिवारी, बाल मुकुन्द शुक्ल, जितेन्द्र नारायण तिवारी, गरूण नारायण तिवारी, वेदमणि तिवारी, कुलदीप तिवारी, लालजी मिश्र पिपरा, शास्त्री सौरभ आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे