Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज के प्रसिद्ध श्रीराम लीला का हुआ शुभारंभ



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

 करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज की प्रसिद्ध श्रीराम लीला का शुभारंभ मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वज पताका फहरा कर किया गया। 


श्रीराम लीला कमेटी के नेतृत्व से एक माह तक लगातार चलने वाली लीला का शुभारंभ होने वाले का प्रथम दिन कलश पूजन उपरांत के श्रीराम लीला भवन से कलश शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए श्रीराम लीला मैदान तक शोभायात्रा पहुंची जहां ध्वजारोहण ध्वजारोहण हुआ।


श्रीराम लीला कमेटी के महामंत्री ने बताया की लगभग 200 वर्ष पूर्व से ही श्रीराम लीला धरोहर के रूप में चली आ रही है। 


यहां 15 दिन की रामलीला रात्रि में 9 बजे से 2 बजे तक चलती है। उसके बाद 10 दिन की रामलीला बड़े मैदान में सम्पन्न होती है। 


फिर दशहरे के बाद की लीला का संचालन अलग अलग स्थानों पर होता है। 


कलश शोभायात्रा व ध्वजारोहण कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष हरि कुमार वैश्य महन्त गिरजा शंकर गिरि, महन्थ रमाशंकर गिरी, पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल, उमेश चंद्र मिश्रा, कृष्ण प्रताप किशुन सिंह, विष्णु पुरवार, शिवनंदन वैश्य, नीरज वैश्य, नीरज जायसवाल,

अरविंद वैश्य, सरदार जोगिंदर सिंह जानी, सरदार भूपेंद्र सिंह , अशोक सिंह, अशोक सिंघानिया, अशोक जयसवाल, संजय यज्ञसैनी, रामकुमार मौर्य, आशीष गिरी, दीपक सोनी, आयुष सोनी अरमान पुरवार, कामतानाथ वर्मा रितेश सोनी, आशीष सोनी, भूपेंद्र सिंह, अमर सिंह, किशन गौतम, राजू मोदनवाल, संजीव मोदनवाल, महिला मंडल अध्यक्ष भाजपा शारदा देवी, प्रिया सिंह सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे