आरडी पाण्डेय
मनकापुर(गोंडा)।समाज मे सामाजिक समरसता,गोरक्षा मान विन्दुओं की रक्षा,धर्म-मठ-मंदिरों की रक्षा,लव जिहाद से बचाना, हिंदुओं को संगठित करना विश्व हिंदू परिषद का मूल मंत्र है यह बातें केंद्रीय सह मंत्री गोपाल जी ने सोमवार को गांधी पार्क के टाउन हॉल में विहिप कार्यकर्ताओं से कही।
मुख्य अतिथि केंद्रीय सह मंत्री गोपाल जी,प्रान्त संगठन मंत्री,जिला विभाग अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी व प्रान्त कार्यकारणी अध्यक्ष राजदेव ने सामूहिक रूप से भगवान श्री राम के चित्र पर पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्वलित कार्यक्रम की शुरुआत की।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विभागाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी व संचालन सामाजिक समरसता प्रमुख धर्मेंद्र ने किया।
गोपाल जी ने कहा कि हिंदुओं को संगठित करने के लिए प्रखंड के पदाधिकारियों को गांव-गांव में जाकर समिति स्थापित करके हित चिंतक के रूप में लोगों को संगठन से जोड़ना है।
सभी प्रखंडों में 25-25 ग्राम समितियां स्थापित करनी है।प्रत्येक समितियों पर सत्संग करना आवश्यक है।सभी समितियों में महिलाओं को जोड़ना जरूरी है क्योंकि बिना महिलाओं के समितियां अधूरी होंगी।
6 नवंबर से 20 नवंबर तक सभी खंडों-प्रखंडों द्वारा हितचिंतक अभियान चलाया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक लोगों को विहिप से जोड़ा जाएगा।
इस मौके पर विभाग संयोजक बजरंग दल शारदा कांत पांडेय,जिला अध्यक्ष विजय किशोर मिश्रा,मंत्री विजय प्रताप सिंह,जिला मीडिया प्रभारी आरडी पांडेय,नगर अध्यक्ष गिरजेश कसौधन मौजूद रहे।