Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज :वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कन्हैया लाल इंटर कॉलेज ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में करनैलगंज कन्हैया लाल इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।


प्रथम आने वाली कॉलेज के खिलाड़ियों की टीम को मंडल स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। 


कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दुर्गाप्रसाद मौर्य ने बताया कि शनिवार को जीआईसी गोंडा में जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता हुई। 


जिसमें कॉलेज की वालीबॉल टीम सीनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज व जूनियर वर्ग में टॉमसन इंटर कॉलेज को हराकर मंडल के लिए चुनी गई है। 


विद्यार्थियों की सफलता पर कॉलेज में खुशी का माहौल है। टीम के कोच डॉ. आरडी सिंह, वरिष्ठ पीटीआई अमरनाथ चौबे व पीटीआई विनय कुमार गौतम के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह सफलता हांसिल की है। 


वहीं प्रधानाचार्य डीपी मौर्य ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि रखनी चाहिए। इससे उनका तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। 


उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह जीत दर्ज करने के लिए प्रेरित किया। कालेज के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे