Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...स्पोर्ट्स स्टेडियम मे हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे हाकी के जादूगर कहे जाने वाले ‘‘मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस‘‘ के उपलक्ष मे स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 वर्षीय बालक बालिका हॉकी प्रतियोगिता करायी गयी। प्रतियोगिता का शुभारंभ उप जिलाधिकारी राजेंद्र बहादुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, मनोरंजन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य कई पदाधिकारी सम्मिलित हुए। हॉकी प्रतियोगिता में जनपद के 9 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया जिसमें एक दूसरे से मैच कराया गया।

जानकारी के अनुसार 1 सितंबर को हाकी के जादूगर कहे जाने वाले ‘‘मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस‘‘ के उपलक्ष मे जिला हॉकी सचिव रश्मि सिंह के नेतृत्व में हॉकी खेल में पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय की हॉकी टीम में भाग लेने वालों में आराध्या श्रीवास्तव, उमेश चौधरी, महेश देव, हर्ष सिंह, राहुल चौहान, हेमन्त रावत, अंकित चौहान, अमर पासवान, ओमकार पासवान, विवेक गौतम, देवेश सिंह, तबिस अंसारी, अंश श्रीवास्तव, हर्ष पटेल एवं कृष्णा पासवान ने हॉकी फील्ड में अपना जौहर दिखाया। जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम द्वारा पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज की छात्रा आराध्या श्रीवास्तव कक्षा-5 को हॉकी खेल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने आये सभी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य प्रधानाचार्या आशुतोष मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी (एक्टीविटी इंचार्ज) सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाएँ उपस्थित होकर सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे