Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR:बैठक में कार्यकारिणी का गठन


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित एम एल के पी जी कॉलेज के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की एक आवश्यक बैठक सोमवार को महाविद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। 

बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।


जानकारी के अनुसार 12 सितंबर को एमएलके पीजी कॉलेज के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की आयोजित बैठक मे सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया । 

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जगजीत बहादुर सिंह को अध्यक्ष व डॉ संतोष यादव को सचिव चुना गया।

 इसी क्रम में अवधेश प्रताप सिंह को संरक्षक, प्रियांशु शुक्ल को उपाध्यक्ष, सुरेश कुमार को संयुक्त सचिव, राजकुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, के के सिंह को संगठन मंत्री तथा राम कुमार को सह संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। 

साथ ही राखी सिंह, फिरोज अहमद, राकेश द्विवेदी व सुशील मिश्र को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे