Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:घाघरा नदी में आये बाढ़ के सैलाब से हर तरफ तबाही का मंजर, खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर जलस्तर



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

 करनैलगंज(गोंडा)। घाघरा नदी में आये बाढ़ के सैलाब से हर तरफ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। सरयू नदी का जलस्तर घट रहा हो मगर दुश्वारियों ने लोगों की समस्याओं को बढ़ा दिया है।


जिन बाढ़ से प्रभावित गांव में पानी भरा हुआ है वहां से अभी पानी कम नहीं हो रहा है। बल्कि लोगों के लिए मुसीबत बना है। 


उधर करनैलगंज की सरयू नदी के जलस्तर में कोई कमी नहीं हो रही है और नदी के पानी के बहाव से आसपास के गांव लगातार चपेट में आते जा रहे हैं।


कई जगह मार्ग कट जाने की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है। करनैलगंज से शाहपुर मार्ग पर ग्राम कचनापुर के पास रोड पर करीब 5 फीट से अधिक पानी भरा होने के कारण मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। रोड पर यातायात बंद कर दिया गया है। 


इसी तरह ग्राम नारायनपुर माझा में दो स्थान पर मार्ग कट जाने की वजह से करनैलगंज कैसरगंज मार्ग बंद हो गया है। इसके अलावा लगातार बाढ़ का पानी गांव को चपेट में लेता जा रहा है। 


सरयू नदी का जलस्तर बीते 24 घंटे में आधा मीटर कम होकर खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अभी पानी कम होने की संभावना दूर दूर तक नही दिखाई दे रही है। 


ग्राम माझा रायपुर, परसावल, बेहटा, पारा, नेपुरा, कमियार ऐसे गांव हैं। जो गोंडा और बाराबंकी की सीमा पर बसे हुए हैं। बांध पर बसी गांव की आबादी को दोनों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। 


घर खेत फसल सब डूब चुका है। अब सरकारी राशन व लंच पैकेट के सहारे लोगो का पेट पल रहा है। उधर करनैलगंज की सरयू नदी भी लगातार बढ़त बना रही है। लगातार इस नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। सरयू नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी भर चुका है। 


सरयू घाट पर सभी सीढियां लबालब भर चुकी हैं। घाट से ऊपर पानी बह रहा है। सरयू के किनारे घाट तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। करीब 5 फिट पानी रोड पर चल रहा है। नदी से बाढ़ का पानी बाहर भर चुका है। 


ग्राम कुर्था, सकरौरा ग्रामीण, नारायन पुर मांझा, बसेहिया, कचनापुर, झिंगही तथा नारायन पुर मांझा के मजरा गोंडियन पुरवा, छगड़िहन पुरवा, चाइन पुरवा, बोडन पुरवा, भठियारन पुरवा बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जहां अब नावें चलने लगी हैं। 


एसडीएम हीरालाल ने बताया करनैलगंज तहसील के आधा दर्जन ग्राम पंचायतों के 40 मजरे बाढ़ से प्रभावित हैं। ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर है। उनके घर पानी में डूबे हैं। 


इसी प्रकार पसका के दो मजरे इकनिया मांझा व गोड़ियन पुरवा में बाढ़ का पानी भर चुका है। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को राशन वितरित किया जा चुका है। लंच पैकेट लगातार सुबह शाम वितरित किये जा रहे हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे