प्रतापगढ़:पुरानी पेंशन बहाली से ही कार्मिको और शिक्षकों का होगा कल्याण : डा०विनोद त्रिपाठी | CRIME JUNCTION प्रतापगढ़:पुरानी पेंशन बहाली से ही कार्मिको और शिक्षकों का होगा कल्याण : डा०विनोद त्रिपाठी
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:पुरानी पेंशन बहाली से ही कार्मिको और शिक्षकों का होगा कल्याण : डा०विनोद त्रिपाठी

 


वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां एक लक्ष्य पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक कम्पनी बाग में सम्पन्न हुई! अटेवा द्वारा सदर ब्लाक कार्यकारिणी के गठन के साथ ही घोषणा की गयी।


   बैठक की अध्यक्षता अमृतलाल गौड जिला महामंत्री पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ तथा संचालन संतोष शर्मा जिला संगठन मंत्री ने किया। बैठक मे विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए डा.विनोद त्रिपाठी मण्डलीय महामंत्री ने कहा कि अटेवा एक ऐसा संगठन है। 


जो राष्ट्रीय स्तर से लेकर जनपद तक पुरानी पेंशन बहाली सम्बन्धी एकसूत्रीय विषय को लेकर संघर्ष कर रहा है। प० बंगाल के बाद राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड सहित आने वाले समय मे अटेवा पूरे देश मे पेंशन बहाल कराएगा।

  

 विनय प्रताप सिंह जिला सहसंयोजक ने बताया कि अटेवा उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के सभी राज्यों मे राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.विजय कुमार बंधुजी के नेतृत्व मे पेंशन की आवाज उठा रहा है।

  

 पार्वती विश्वकर्मा जिला संयोजिका ने कहा कि आज शिक्षक,कर्मचारी वर्ग न्यू पेंशन स्कीम के प्रति असहाय बन गया है।तथा सरकारें पेंशन बहाल कर कर्मचारियों को भविष्य का सहारा दे।


सी.पी.राव जिला संयोजक ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों मे संगठन के संघर्ष की वजह से पेंशन बहाल हुई है।इस लिए जब तक अटेवा है तब तक पेंशन की आशा है।और बताया कि आज की मीटिंग मे सदर ब्लाक के सभी विभागों से पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा।


सदर ब्लाक कार्यकारिणी 

संरक्षक: मो.अकरम अंसारी,संयोजक: बसंतलाल सरोज

महामंत्री: राम सागर, सहसंयोजक: महेशमणि और चन्द्र भान सरोज,संगठन मंत्री: दुजई कुमार,सोशल मीडिया प्रभारी: विमल राव,सण्डवा चंदिका ब्लाक संरक्षक ओंकार नाथ आदि को मनोनीत किया गया।

 


अध्यक्षता कर रहे अमृतलाल गौड ने कहा कि अटेवा के हर संघर्षों मे पंचायती राज विभाग साथ खडा है।और यह जंग हम अवश्य जीतेगे।

   

बैठक में कार्यक्रम मे डा.विनोद त्रिपाठी मण्डलीय महामंत्री, सी.पी.राव जिला संयोजक,विनय प्रताप सिंह जिला सहसंयोजक, पार्वती विश्वकर्मा जिला संयोजिका, संतोष शर्मा,सुरेन्द्र विमल जिला संगठन मंत्री,सुरजीत कुमार जिला कोषाध्यक्ष,विजय शंकर गुप्ता जिला संयुक्त मंत्री,मो.अकरम जी सिंचाई विभाग,विश्वदीप सिंह ,मनीष दुबे मानधाता, रामलाल गुप्ता , बसंतलाल सरोज, महेशमणि, डा.दिनेश वर्मा, धनश्याम, अश्वनी कुमार, संजय कुमार, सुहेल अहमद,राम सागर, राम अभिलाष, रविशंकर, विजय कुमार कोरी,धर्मेन्द्र कुमार ए.आर.पी.ओंकारनाथ,मो शरीफ, सुरेश कुमार, विमल राव,चन्द्रभान सरोज,दुजई कुमार सरोज,आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे