Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आसपुर देवसरा पुलिस ने चोरी का सामान व मोटर साइकिल के साथ 02आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल



विनोद कुमार 

 प्रतापगढ़ केआसपुर देवसरा थाना के उ0नि0 बंशीधर राय मय हमराह द्वारा देखभाल चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के तेलियानी नहर पुलिया के पास से मु0अ0सं0 296/2022 धारा 457, 380, 411 भादवि से संबंधित चोरी का घरेलू सामान (बर्तन) व चोरी की 01मोटर साइकिल के साथ दो अभियुक्तों 01. रामनरेश पुत्र रामकुमार मुसहर नि0 डीह ठग्गपुर भाट का पुरवा थाना जयसिंहपुर जनपद सुल्तानपुर 02.रामऔतार पुत्र हरिराम नि0 भीट का पुरवा नरौली थाना जयसिंहपुर जनपद सुल्तानपुर हाल पता गोदल पट्टी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

 

तथा गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि यह सामान चोरी का है यह हम लोगों ने अपने रिश्तेदार मनोज कुमार पुत्र भुलई नि0 गोदलपट्टी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ के साथ दिनांक 10.10.2022 को ग्राम मढ़रामऊ से चुराया था। 


बरामद सामान के बारे में पूछने पर बताया कि पीतल के बर्तन मनोज कुमार बेचने के लिए गया है, बाकी बचा हुआ सामान हम दोनो लोग बेचने के लिए जा रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया। 


मोटर साइकिल के बारे में पूछने पर बताया कि हम लोगों ने यह जनपद अमेठी से चुरायी थी पकड़े जाने के डर से गलत नम्बर प्लेट लगाकर हम लोग घूमते हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे