Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:बाल्मीकि जयंती पर सामाजिक समरसता गोष्ठी का हुआ आयोजन



वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर मान्धाता ब्लॉक के पूरे अजमेरशाह में सामाजिक चिंतक दिलीप सिंह के आवास पर सामाजिक समरसता गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को आपसी शांति एवं सदभाव बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।


मुख्य रूप से उपस्थित पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता एवं सतत विकास के लिए सामाजिक शांति एवं सदभावना जरूरी है।


महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया।हम सभी को चाहिए कि समाज के सभी वर्गों साथ लेकर राष्ट्र के विकास में भागीदार बनें।


अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान पति अशोक सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप अंत्योदय का विकास करना ही हमारी प्राथमिकता है।


उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के विकास से ही देश आगे बढ़ेगा।इस मौके पर अजय सिंह,शिव कुमार मिश्र,संजय सिंह,अरविंद कुमार सिंह,सतीश सिंह,सौरभ एवं मनदीप आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे