एकलब्य पाठक
ईसानगर खीरी:ईसानगर थाना क्षेत्र के हटवा गांव में रविवार को दोपहर घर मे भोजन बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर आस पड़ोस के घरो को अपने आगोश में ले लिया। जिसको देख गाँव मे भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान इधर उधर गिरकर करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
जिनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करवाया गया। वहीं सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद फैली आग में दो घर जलकर राख हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुचीं पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
क्षेत्र के गांव हटवा में रविवार को दोपहर अशोक पुत्र रामसनेही के घर भोजन बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिसको देख अशोक के घर मे अफ़रातफ़री मच गई। इस दौरान देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर
अशोक,रामप्रसाद,गंगाजली के घरों को चपेट में ले लिया।
वहीं गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट के बाद परिवार के लोगों में भगदड़ मच गई। जिनको देख आस पड़ोस के
विपिन मिश्रा,सुरेश विश्वकर्मा,रामप्रसाद,परवीन,अनिल व बन्दु आदि सहयोग करने आये वह मामूली रूप से घायल हो गए।
जिनको मौके पर पहुचीं पुलिस ने एम्बुलेंस से अस्पताल भेजकर प्राथमिक उपचार करवाने के बाद घर भेज दिया।
इस दौरान दूसरी ओर घरों में फैली आग को कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण व पुलिस कर्मियों ने काबू में किया। वहीं घंटों बाद मौके पर पहुचीं फायर ब्रिगेड ने मलवे में फैली आग को बुझाकर राहत की सांस ली। वहीं घटना को लेकर पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ