कटरा बाजार:बाइक सवार को एक किलो मीटर तक घसीटती रही अनियंत्रित बोलेरो,दो की मौत,पिता पुत्री की हालत गंभीर | CRIME JUNCTION कटरा बाजार:बाइक सवार को एक किलो मीटर तक घसीटती रही अनियंत्रित बोलेरो,दो की मौत,पिता पुत्री की हालत गंभीर
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कटरा बाजार:बाइक सवार को एक किलो मीटर तक घसीटती रही अनियंत्रित बोलेरो,दो की मौत,पिता पुत्री की हालत गंभीर



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने बाइक पर सवार तीन लोगों को टक्कर मारकर घटते हुए 1 किलोमीटर  दूरी तक ले गया। 


वहीं साइकिल सवार वृद्ध को भी टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार एक महिला और साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार पिता व पुत्री की हालत चिंताजनक है। 


जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना  देर शाम थाना कटरा बाजार क्षेत्र के माधवपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अहिरन पुरवा की है। 


एक बोलेरो वाहन ने बाइक पर सवार पति, पत्नी व पुत्री को टक्कर मार दिया और बाइक समेत उसे घसीटते हुए काफी दूर तक लेकर चला गया। बाइक घसीटने के दौरान साइकिल पर सवार होकर जा रहे ग्राम माधवपुर निवासी सरजू प्रसाद 59 वर्ष को भी जोरदार टक्कर मारा। 


जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई और बाइक सवार महिला  सन्नो पत्नी आवेश खान उम्र 42 वर्ष की मौके पर मौत हुई। आवेश खान और उनकी पुत्री सोनी 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हैं। 


जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार लाया गया। जहां से उनकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर ग्रामीणों ने बोलेरो चालक को पकड़कर माधवपुर पुलिस चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। 


यह जानकारी ग्रामीणों द्वारा दी गई। घायल आवेश खान व उनकी पुत्री सोनी की हालत नाजुक है। भोंका पतिसा निवासी जुनैद खान ने बताया कि आवेश का पैर टूट कर मांस बाहर निकल गई है। 


पूरा शरीर घायल है वहीं उनकी पुत्री के हाथ व पैर का मांस बाहर दिखाई दे रहा है। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 


उधर प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार चितवन कुमार कहते हैं कि मृतक महिला सन्नो पत्नी आवेश खान निवासी ग्राम भोंका पतिसा थाना करनैलगंज व साइकिल सवार सरजू प्रसाद पुत्र रामरेखा निवासी माधवपुर के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे