रजनीश / ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज नगर क्षेत्र में नवरात्रि का दुर्गा पूजा महोत्सव की जबरदस्त धूम है। करनैलगंज नगर जय माता दी के जयकारों एवं धार्मिक अनुष्ठानों से माता के जयकारों की गूंज हर तरफ सुनाई दे रही है।
मौर्य नगर दुर्गा पूजा में मां दुर्गा के अलौकिक रूप उनकी प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
वहीं कैलाश बाग मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है। जहां लगातार धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चल रहा है।
नगर के गुरुद्वारा के ठीक सामने मां वैष्णो देवी की गुफा सजाई गई है जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिदिन शाम से देर रात तक श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए तांता लगा रहता है।
इसके अलावा सर्बामाई स्थान पर प्रतिमा स्थापित है जहां धार्मिक कार्यक्रम लगातार संचालित हो रहा है। करनैलगंज बस स्टॉप पर भोले बाबा मंदिर पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है जहां प्रसाद वितरण एवं मां की दर्शन के लिए श्रद्धालु लगातार आ रहे हैं।
करनैलगंज के अलग-अलग स्थानों पर माता का जागरण आयोजित किया जा रहा है। दूरदराज एवं अन्य प्रदेशों से आए कलाकारों द्वारा जबरदस्त तरीके से झांकी और माता गुणगान किया जा रहा है।
इसी तरह लगभग प्रत्येक गांव में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना है साढ़े चार सौ से अधिक मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की गई है। लगभग हर तरफ मां के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।








एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ