Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:देवी जागरण में झूमे श्रद्धालु, हिंदुस्तान राष्ट्र धर्म के प्रति के प्रति किया जागरूक



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। नगर में दो दिनों से देवी जागरण व जन जागरण का विशाल आयोजन हुआ। जिसमें दूरदराज से आये कलाकारों ने महामाई का गुणगान व सनातन धर्म का जन जागरण किया।


नगर के साहू गेस्ट हाउस में बुधवार की रात्रि विशाल जन जागरण एवं मां भगवती का गुणगान समारोह का आयोजन हुआ।

यह आयोजन जय मां दुर्गे भक्ति समिति द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में तुषा बंकू पांडेय दिल्ली, पुनीत जेटली पागल बाबा वाराणसी, धर्मेंद्र पांडेय उर्फ धर्मेंद्र पंडित सुल्तानपुर ने मां का गुणगान करते हुए सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक किया।

जिसमें धर्मेंद्र पंडित ने लोगों को भविष्य के लिए सचेत करते हुए हिंदू धर्म एवं हिंदुस्तान राष्ट्र धर्म के प्रति लोगों को जबरदस्त तरीके से जागृत किया।

कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने झांकी प्रस्तुत की। वहीं नगर करनैलगंज में नगर पालिका परिषद के पीछे मां वैष्णव देवी भक्ति समिति करनैलगंज के तत्वाधान में विशाल जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें एसएस म्यूजकल ग्रुप जागरण पार्टी की ज्योति निगम कानपुर, संजय सोनी रायबरेली के देवीगीतों कि प्रस्तुति से श्रोता/दर्शक मन्त्रमुग्ध थे।

वहीं आदित्री श्रीवास्तव, शिखा लखनऊ, सूर्या दिल्ली व सचिन श्रीवास्तव लखनऊ द्वारा मनमोहक झांकी प्रस्तुत कि गई। जिसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए।

कार्यक्रम में कोतवाली की महिला सिपाही कामिनी ने भी भजन प्रस्तुत किया। 


कोतवाल करनैलगंज सुधीर कुमार सिंह सहित कई अन्य पुलिस कर्मियों के साथ समाज सेवियों को समिति के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। 


कार्यक्रम में नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र से महिला पुरुष व बच्चो ने हिस्सा लिया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे