Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा है दीपमालाए:मोना



वेदव्यास त्रिपाठी 

लालगंज,प्रतापगढ़: राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी आज दीपावली पर दिन में ढाई बजे बाबा घुइसरनाथ धाम में समारोहपूर्वक दीप प्रज्जवलित करेंगे।


इसके बाद वह अपरान्ह साढ़े तीन बजे लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पहुंचेगे। यहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। 


इसके बाद श्री तिवारी सायं  पांच बजे पैत्रिृक गांव संग्रामगढ़ में दीपावली पर आयोजित परम्परागत कार्यक्रम मे शामिल होगे। इधर सांसद प्रमोद तिवारी तथा विधायक एवं यूपी कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने प्रकाश पुन्जों के पर्व दीपावली को राष्ट्रीय समृद्वि तथा सामाजिक न्याय के लिए आगे बढ़ने का शाश्वत संदेश कहा है। 


एमपी प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना ने कहा कि दीप मालाओं के इस पवित्र पर्व पर  हमे सत्य की राह पकड़कर धर्म के मार्ग पर बढ़ते हुए विकास तथा शांति के माहौल को मजबूत बनाये जाने का सकंल्प लेना चाहिए। 


उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल के हवाले से यहां जारी विज्ञप्ति में दी गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे