Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

निघासन:बारिश में झोपड़ी पर गिरा पेड़, माँ की मौत,मासूम घायल,रिफर




 सतीश गुप्ता 

लखीमपुर खीरी 07 अक्टूबर। शुक्रवार की शाम तहसील निघासन, ब्लॉक रमियाबेहड़ की ग्राम पंचायत पडुवा के मजरा बोझिया में बारिश में झोपड़ी पर एक पेड़ गिरने की घटना की सूचना मिलते ही डीएम महेंद्र बहादुर सिंह फौरन रवाना हुए।



विशालकाय पेड़ से दबे माँ-बेटे

इलाके में लगभग 60 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते निघासन कोतवाली क्षेत्र के पदुआ के बोझिया गांव निवासी महेश कुमार के घर के पड़ोस में एक विशालकाय पेड़ लगा हुआ था, जो महेश के घर के बाहर बने छप्पर के ऊपर गिर गया, बारिश के चलते विशालकाय पेड़ एक झोपड़ी पर गिर गया जिससे महिला और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया,


मां और बच्चा दोनों झोपड़ी में खाना खाने के बाद छप्पर के नीचे आग ताप रहे थे, तभी छप्पर पर अचानक एक विशालकाय पेड़ गिर गया, पेड़ गिरने से महिला और उसका 6 वर्षीय बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पाकर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह सहित मुख्य चिकित्साधिकारी दल बल के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।


मां ने तोड़ा दम,मासूम गंभीर

घायल शकुंतला देवी और उसके बच्चे को रमियाबेहड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर अवस्था में डॉक्टरों ने शकुंतला देवी और उसके बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही महिला की मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया, मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।



डीएम ने जाना हाल

करीब 05 बजे डीएम महेंद्र बहादुर सिंह सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने घायलो का चिकित्सकों से कुशल क्षेम जाना।


परिजनों को ढाढ़स बंधाया। सीएमओ की मौजूदगी में चिकित्सकों की टीम ने गंभीर रूप से घायल एक महिला व उसके 06 वर्षीय पुत्र निखिल का प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय ओयल रेफर किया।


डीएम ने घायलों को अपने सम्मुख एंबुलेंस के जरिए तत्काल जिला चिकित्सालय ओयल भिजवाया। फोन करके ओयल के चिकित्सकों को एंबुलेंस का नंबर नोट कराकर फौरन बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


यह रहे मौजूद

इस दौरान सीएमओ डॉ. अरुणेंद्र त्रिपाठी, एसीएमओ डॉ. अनिल गुप्ता, एसडीएम राजेश कुमार, बीडीओ प्रीति तिवारी सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे