Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

 


रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम कटरा शहबाजपुर के मेला मैदान में टीम युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 


जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जगदंबा प्रसाद शुक्ला प्रधान रहे। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया। 


जिसमें 400 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान अंतिम सिंह शाहपुर, द्वितीय स्थान सूर्यांश सिंह खजुहा व तीसरा स्थान कमल राज सिंह हीरापुर कमियार को प्राप्त हुआ। 


वहीं 1600 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान शिवपूजन नवाबगंज, द्वितीय स्थान सूरजपाल अयोध्या,तृतीय स्थान बलजीत सिंह गद्दोपुर रहे। 


सभी विजेताओं को जगदंबा प्रसाद शुक्ला व विजेंद्र शुक्ला, निर्मल शुक्ला, दिग्विजय गुप्ता द्वारा पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया।


टीम के साथ निर्मल शुक्ला, दिग्विजय गुप्ता, अम्बरीष गुप्ता, अमित मिश्रा, राज किशोर सिंह, बाला, शिवम तिवारी, मनीष मिश्रा, नागेंद्र गोस्वामी, प्रवेश अवस्थी, उत्कर्ष सिंह, श्रीकांत अवस्थी, शिवम मिश्रा, सौरभ मिश्रा, अभिषेक सिंह, दीपक तिवारी, सोनू तिवारी, अनुभव कश्यप, सत्यप्रकाश सिंह, पंकज गुप्ता, सुनील टाइगर, लक्ष्मण सिंह आदि समेत तमाम युवक व दर्शक मौजूद रहे।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे