Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत आज किसान मोर्चा के वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ



सुनील उपाध्याय 

बस्ती।जिले मे भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक पार्टी सेवा पखवाड़ा मना रही है। 


सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत आज वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। 2 अक्टूबर को खादी के उत्पाद खरीदने जैसे आयोजनों के माध्यम से स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देना है। 


कई दिनों से चल रहें इस सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत जिले भर में विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्राणी मात्र की सेवा की गई एवं पर्यावरण, जल सहित गौवंश सरंक्षण के कार्य भी किए गए । 


भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्यकर आमजन को राहत देने का प्रयास कर रहें हैं। 


जिले भर के सभी मंडलों में कार्यक्रम हुआ। इसी क्रम में हर्रैया में प्रदीप द्विवेदी, गौर में आत्मा प्रसाद पाठक, परसा में राधेश्याम कमलापुरी, कप्तानगंज में रामभद्र शुक्ला, हरदी में वरुण पाण्डेय, दुबौलिया में गौरव मणि त्रिपाठी, रामनगर में सतेन्द्र सिंह भोलू, सोनहा में जय प्रकाश शुक्ला, सल्टौआ में सिद्धार्थ श्रीवास्तव, रूधौली में संदीप पाण्डेय, हनुमानगंज में रमेश तिवारी, पकरीजई में अवनीश सिंह साऊँघाट में पंकज मिश्रा मुण्डेरवा में पवन कुमार चौधरी, बस्ती सदर में गोपेश्वर त्रिपाठी एवं नन्हे भईया, गणेशपुर में आलोक पाण्डेय, बस्ती नगर में अनिल पाण्डेय, बहादुरपुर में दिलीप पाण्डेय महसों में अरूण पाण्डेय, बनकटी में अजीत शुक्ला ने वृक्षारोपण किया । 


इस अवसर पर घनश्याम तिवारी, अखिलेश निषाद, विजय कुमार पाण्डेय, राघवेन्द्र पाण्डेय, रामराज तिवारी, राम अचल मौर्या, सत्यम पाण्डेय, विवेक मिश्रा, विष्णु यादव, गौरव मणि त्रिपाठी, उमाकान्त शुक्ला, फूलराम वर्मा, नागेन्द्र शुक्ला, राम केवल गुप्ता ,सुभाष सिंह ,स्नेह पाण्डेय अरूण चौधरी, सुनील कुमार मिश्रा, प्रिन्स उपाध्याय, रोशन शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, राजन पाण्डेय, अरूण पाण्डेय , अंकित पाण्डेय सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने वृक्षारोपण किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे