Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिए उमड़ी भारी भीड़



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। दीवानगंज के समीप सराय लाल शाह में हो रही श्रीमद्भागवत कथा में गुरूवार की शाम श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी दिखी। 


कथाव्यास भागवताचार्या साध्वी मेरूदेवा ने कहा कि भगवान कण कण मे व्याप्त हैं। उन्होने कहा कि मन के भीतर निश्चित रूप से परमात्मा का दर्शन पुण्य मिला करता है। 


उन्होने कहा कि अन्तःकरण से भगवान की उपासना से मनुष्य का लोक बन जाया करता है। उन्होनें कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण के द्वारा अर्जुन तथा भक्त प्रहलाद के साक्षातकार का भी मार्मिक चित्रण किया। 


साध्वी मेरूदेवा ने कहा कि कलियुग में राधे-कृष्ण का जाप मन के संताप को हर लिया करता है। साध्वी ने कहा कि धर्म के पथ पर चलने वाला व्यक्ति जीवन के सभी सुखों की भी अनुभूति किया करता है। 


कथाश्रवण के दौरान स्वामी विश्वनाथन, श्रीप्रकाश मिश्र, आनंद त्रिपाठी, अधिवक्ता रमेश मिश्र, गिरीश तिवारी, प्रभुदयाल, अतुल त्रिपाठी, शिवम त्रिपाठी, विनोद आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे