Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा: पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य कही बड़ी बात, जानिए राजनीति और रावण को लेकर क्या है उनके विचार




गोण्डा: गोंडा के सपा कार्यालय पहुंचे सपा के पूर्व मंत्री ने कांग्रेश की सराहना की तो भाजपा व ओमप्रकाश राजभर पर जमकर निशाना साधा ।



उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति को प्रतीक के रूप में शीर्ष पर बैठाकर उस समाज के अन्य लोगों को शिक्षा से वंचित करना सरकारी सेवाओं से दूर रखना उनको मोहताज जिंदगी जीने के लिए विवश करना भाजपा का यह दलित प्रेम मात्र छलावा है। 



उन्होंने कहा कि भाजपा वोट लेने के लिए नौटंकी कर रही है। कांग्रेस की पदयात्रा को लेकर कहा कि अगर वह यह करके वह जनता का विश्वास जीत रहे है। तो लोकतंत्र के लिए यह अच्छा है। देश स्तर पर कांग्रेस बड़ी पार्टी है।




 एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि केशव जी उप मुख्यमंत्री हैं। वह खुद अपने गृह जनपद से विधानसभा से चुनाव हारे हैं। उनको कौन चुनौती है। वह तो कृपा पर हैं। वैसे राजनीति में बड बोलापन अच्छा नहीं होता। 




ओमप्रकाश राजभर पर पलटवार करते हुए कहा कि वह दिन में अपना ही बयान दस बार बदलते हैं। उनके बयान को हम गंभीरता से नहीं लेते हैं। वह मसखरा टाइप के नेता है। वह ऐसा इसलिए करते हैं ताकि वह सुर्खियों में बने रहे। भाजपा के शीर्ष सत्ता पर बैठ के लोगों से उनका मिलना जुलना जारी है। 



हाथी के दांत कुछ और दिखाने के लिए खाने के लिए कुछ और है। वह अंदर अंदर कुछ और कर रहे हैं। दिखावा के लिए सावधान यात्रा निकाले रहे हैं। वह कुछ भी करें अब उनको जनता जनार्दन बिल्कुल गंभीरता से नहीं लेती है। उनके चाल चरित्र को जान चुकी है।



 असत्य पर सत्य की विजय के पर्व पर किए गए सवाल को लेकर उन्होंने दशानन रावण के पैदा होने पर सवाल खड़ा किया। कहां की वैज्ञानिक दृष्टि से दस सिर वाला बच्चा पैदा ही नहीं हो सकता। या धार्मिक मान्यताएं चली आ रही हैं। 


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण में भाजपा के लोग गलत काम कर रहे है। इसलिए उल्टा चोर कोतवाल को डांटे यह बात डिप्टी सीएम के समझ में नहीं आती पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा के दलित प्रेम को नौटंकी बताया स्वामी प्रसाद मौर्य श्रावस्ती जाते वख्त गोंडा सपा कार्यालय पहुंचे जहाँ पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे