Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज के बाढ़ पीड़ितों की नोडल अधिकारी ने देखी दुश्वारियां, हर संभव मदद का दिया आश्वासन



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंड़ा)। बाढ़ से प्रभावित ग्राम नकहरा में बाढ़ पीड़ितों से जिले की नोडल अधिकारी ने दर्द साझा किया। तथा पीड़ितों से बातचीत करके अधिकारियों को हरसंभव पीड़ितों की मदद करने के निर्देश भी दिए।


बुधवार को महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश/गोंडा जिले कि नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने तहसील करनैलगंज अंतर्गत बाढ़ राहत केंद्र गौरासिंहपुर पहुंची। 


जहां उन्होंने व्यवस्था का जायजा लेते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम नकहरा व गौरासिंहपुर के बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर बाढ़ से संबंधित जानकारी ली। 


उसके बाद बाढ़ प्रभावित 121 परिवारों को राहत सामग्री व डिग्निटी किट का वितरण किया। 


जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार, एसडीएम हीरालाल, सीओ मुन्ना उपाध्याय, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, प्रधान प्रतिनिधि महेश गुप्ता, लेखपाल तेज बहादुर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे