Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज: वन विभाग की नर्सरी में भरा पानी,पौधो का बचना हुआ मुश्किल



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। वन विभाग की नर्सरी में पानी भर जाने से हरे भरे पौधे सूखने लगे हैं। सरयू नदी में आये बाढ़ के पानी ने क्षेत्र में तबाही मचाना शुरू कर दिया है। 


ग्राम बसेहिया स्थित वन विभाग द्वारा संचालित पौधशाला में बाढ़ का पानी भरने लगा है। कुछ हिस्से में पानी भरने से पौधे सूखने लगे हैं। तेज गति से पौध शाला में भर रहे पानी को रोंक पाना असम्भव है। 


यदि पौधशाला में अधिक समय तक पानी रुक गया तो पौधे सूख जाएंगे। वन दरोगा अशोक कुमार पांडेय ने बताया ने बताया कि जिस गति से बाढ़ का पानी पौधे शाला में भर रहा है। 


उससे लगता है कि पौधशाला पूरी तरह जलमग्न हो जायेगा। उन्होंने बताया कि यदि बाढ़ का पानी अधिक समय तक पौधे शाला में भरा रहा तो पौधों को बचा पाना मुश्किल होगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे