वेदव्यास त्रिपाठी
खबर प्रतापगढ़ से है जहां वन्य जीव सप्ताह के तहत पर्यावरण सेना द्वारा पीबीपीजी कॉलेज प्रतापगढ़ सिटी प्रतापगढ़ में वन्य जीव एवं पर्यावरण विषयक जागरूकता कार्यक्रम के साथ वन्य जीव सप्ताह का शुभारभ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हेतु वन्य जीवों की सुरक्षा जरूरी है।
धरती पर मानव और वन्य जीवों में सामंजस्य के बिना पर्यावरण को संतुलित नहीं बनाया जा सकता।
उन्होंने कहा कि जंगलों को बचाकर ही हम वन्य जीवों का प्राकृतिक आवास बचा सकते है,जिससे वन्य जीवों को नष्ट होने से बचाया जा सके।उन्होंने सभी को वन्य जीवों की रक्षा का संकल्प दिलाया।
कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डा.बृजभानू सिंह ने कहा कि हमारी तरह धरती पर वन्य जीवों को भी जीने का पूरा अधिकार है।बिना वन्य जीवों के मानव जीवन असम्भव है।
इस मौके पर डा.संध्या श्रीवास्तव, डा.प्रणव ओझा,स्वाति सिंह,संगीता गुप्ता,सुधीर कुमार शर्मा,अरविंद सिंह एवं नमन कुमार तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ