Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वरिष्ठ पत्रकार लाल बहादुर के निधन पर जताया गया शोक, प्रमोद व मोना भी दुखी



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। जिले के वरिष्ठ पत्रकार लाल बहादुर सिंह के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को यहां भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की तहसील इकाई की बैठक में शोक जताया गया। 


वहीं कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा मोना ने भी स्वर्गीय लाल बहादुर सिंह को जिले के एक निर्भीक तथा निष्पक्ष लेखन को समर्पित पत्रकार ठहराते हुए निधन पर गहरा दुख जताया। 


बैठक में प्रान्तीय उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने लाल बहादुर सिंह के पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला। बैठक की अध्यक्षता तहसील इकाई अध्यक्ष विनोद सिंह व संचालन महामंत्री साकेत मिश्र ने किया। 


इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शत्रुघ्न पाण्डेय, डाॉ. आशीष सिंह, विकास मिश्र, सुरेंद्र तिवारी सागर, सुरेश मिश्र मदन, संजीव त्रिपाठी, शैलेन्द्र मिश्र, सुमित त्रिपाठी, उमेश तिवारी, लवलेश शुक्ल, संदीप मिश्र, बाबा नरेंद्र ओझा, जगत वर्मा, धर्मेंद्र मिश्र, मुकेश तिवारी, जाकिर अली, सुनील सिंह, अखिलेश मिश्र, आशुतोष मिश्र, प्रेम मिश्र, अशोकधर द्विवेदी, मनोज त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, राजकुमार मिश्र, सुनील सिंह बघेल, राजेश पाण्डेय, आन्नद त्रिपाठी, संतोष तिवारी, सरवर आलम, राजेन्द्र मिश्र, शास्त्री सौरभ त्रिपाठी आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे