Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR:पायनियर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मनाया दशहरा पर्व


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय पर 5 अक्टूबर, 2022 को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में ‘दशहरा (विजयादशमी), का पर्व मनाया गया। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने बताया कि दशहरा (विजयादशमी व आयुध-पूजा) हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। 

इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसलिए इस दशमी को ‘विजयादशमी‘ के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग शस्त्र पूजा करते है और नया कार्य प्रारम्भ करते है जैसे-अक्षर लेखन का आरम्भ, नया उद्योग आरम्भ, बीज बोना आदि) ऐसा विश्वास है कि इस दिन जो कार्य आरम्भ किया जाता है उसमें विजय मिलती है। 

प्राचीन काल में राजा लोग इस दिन विजय की प्रार्थना कर रण-यात्रा के लिए प्रस्थान करते थे। इस दिन स्थान-स्थान पर मेले लगते है। रामलीला का आयोजन होता है। रावण का विशाल पुतला बनाकर उसे जलाया जाता है। 

दशहरा अथवा विजयदशमी भगवान श्री राम की विजय के रूप में मनाया जाता है अथवा दुर्गा पूजा के रूप में, दोनो ही रूपों में यह शक्ति-पूजा का पर्व है। दशहरा हर्ष और उल्लास तथा विजय का पर्व है। 

दशहरा का पर्व दस प्रकार के पापों-काम, क्रोध, लोभ, मोह मद, मत्सर, अंहकार, आलस्य, िंहंसा, और चोरी के परित्याग की सद्प्रेरणा प्रदान करता है।


दशहरा (विजयादशमी) पर्व के अवसर पर विद्यालय में सर्वप्रथम श्री रामचरित मानस के सभी काण्डों के आधार पर संक्षिप्त नाटक प्रस्तुत हुआ जिसमें राम वन गमन, सीता हरण, जटायु उद्धार, हनुमान एवं सुग्रीव की मित्रता आदि से लेकर रावण दहन तक का मंचन हुआ। 

जिसमें आशिता (राम), आराध्या (सीता) श्रृष्टि (लक्ष्मण), आस्था तिवारी (हनुमान), दिव्यांसी (जटायु), सुभिक्षा (रावण साधु के वेश मे), सिमर (रावण के रूप में), नाव्या (महाराज दशरथ), नित्या एवं समृद्धि (राज नर्तकी) के रूप में बहुत मनमोहक एवं सुन्दर ढंग से अभिनय किया। 

तत्पश्चात् विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी के निर्देशन में उप प्रधानाचार्य संतोष श्रीवास्तव, शिखा पाण्डेय एवं एक्टीविटी इंचार्ज राघवेन्द्र त्रिपाठी के देखरेख में भव्यरूप में रावण के पुतले का निर्माण किया गया। 

विद्यालय के प्रांगण में लंकापति रावण का पुतला जलाया गया जिसको देखकर के सभी छात्र-छात्राओं ने भगवान श्री राम की तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जय-जयकार किया।

अन्त में दशहरा (विजयादशमी) पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने बच्चों द्वारा श्री रामचरित मानस पर आधारित मर्यादापुरूषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन चरित्र की प्रस्तुति को देखकर समस्त छरत्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा छात्र-छात्राओं को बताया कि दशहरा पर्व अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। 

दशहरा एक धार्मिक और पारंपरिक उत्सव है जिस हर बच्चों को जानना चाहिए। विजयदशमी बहुत ही शुभ और एतिहासिक पर्व है। सभी लोगों को अपने अंदर के रावण को मार कर उस पर विजय प्राप्त कर हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाना चाहिए।

 जिस प्रकार एक अंधकार का नाश करने के लिए एक दीपक ही काफी होता है वैसे ही अपने अंदर के रावण का नाश करने के लिए एक सोच ही काफी है। 

इस अवसर पर विद्यालय, उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, संतोष श्रीवास्तव, अध्यापकगण राघवेन्द्र त्रिपाठी (एक्टीविटी इंचार्ज), उर्वशी शुक्ला, प्रियेंका शुक्ला, नीलम श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, पूनम चौहान, किरन मिश्रा, दिव्या पाण्डेय तथा समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं नें छात्राओं के मनमोहक कार्यक्रम को देखकर सराहना की तथा बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए दशहरा (विजयदशमी) का पर्व मनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे