Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नवरात्रि उत्सव


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में मंगलवार नवमी तिथि को नवरात्रि उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । प्रबंध निदेशक डॉक्टर एमपी तिवारी के साथ बच्चों ने आदि शक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद मांगा ।


4 अक्टूबर, 2022 को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में ‘नवरात्रि का उत्सव, मनाया गया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी नें मा दुर्गा को पुष्प, चंदन रोली व चुनरी चढ़ाकर आरती एवं पूजा अर्चना किया। तत्पश्चात् विद्यालय अध्यापक अध्यापिकाओं तथा बच्चों ने भी मातारानी की आरती उतारी। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने बताया कि नवरात्रि हिंदवों का एक प्रमुख पर्व है। नवरात्रि एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है ‘नौ रातें‘‘ इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान, शक्ति देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि वर्ष में चार बार आता है। माघ, चैत्र, आषाढ़ व अश्विन मास में प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है। नौ रातों में तीन देवियों महालक्ष्मी, महासस्वती और महाकाली के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। शारदीय नवरात्रि देवी पूजा जो शरद ऋतु में मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि का महात्म्य सर्वोपरि इसलिए है कि इसी समय देवताओं ने दैत्यों से परास्त होकर और आद्या शक्ति की प्रार्थना की थी और उनकी पुकार सुनकर देवी माँ का आविर्भाव हुआ। उनके प्राक्टय से दैत्यों के सँहार करने पर देवी माँ की स्तुति देवताओं ने की थी। उसी पावन स्मृति में शारदीय नवरात्रि का महोत्सव मनाया जाता है। ‘नवरात्रि उत्सव पर‘ विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम अनन्या, आराध्या, परिधि, अविका, तुलसी, अनघा, आव्या, सिया, वैष्णवी, रश्मि ने नौ दुर्गा के रूप में तथा माता जी के शेर के रूप में सूर्यांश एवं आराध्या पाण्डेय ने एक सुन्दर सा गीत-सावन के महीने में मैय्या झूला झूले नामक गीत पर एक मनमोहक एकल नृत्य प्रस्तुत किया, जिसनें सभी का मन मोह लिया। तत्पश्चात् गरबा एवं डाँडिया नृत्य में अलग-अलग छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत हुआ। नर्सरी से तुलसी, अव्यांस, क्षतिजा, अंकुश, शास्वत ,रीति, आयु, कुलदीप, शिवांस एवं अविका एल0के0जी0 से काव्या, आराध्या, अनघा, सैयद हलाता जेहरा, अस्तुति, परिधि, वैष्णवी, रूचिता, आयशा, अक्षत आयुष्मान, गणेश एवं मसूद गाजी यू0के0जी0 से मोहनी, आराध्या, सौम्या, स्वास्तिका, आरव, ऋर्षि, अतेन्द्र, सार्थक कक्षा-1 से नीतिका, देवांसी, श्रृष्टि, सौम्या, आव्या, आरूष, विराट, सौर्य, सूयश, शशांक, विवेक कक्षा-2 से मेधावी, अनुष्का, मानवी, रत्नप्रिया, रिया, आरोही, वेदांसी, शशांक, तनमय, विराट, मानविक, दिव्यांश एवं जिगर कक्षा-3 से सिद्धि, आशिता, साहवी, अनन्या, नैना, ऐमन, शिवानी, अस्तित्व, अर्थव, दिव्यांश, श्लोक, आदित्य, शिवांस कक्षा-4 से प्रांजल, वीरा, ऋद्यि, जान्हवी, अविरल एवं देव आदि छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। अन्त में ‘नवरात्रि उत्सव‘ पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने बच्चों द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति को देखकर समस्त प्रतिभागिओं का उत्साहवर्धन किया तथा छात्र-छात्राओं से कहा कि आप सब नवरात्रि त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाये। नवरात्रि मे लोग 9 दिन व्रत रखते है और आखिरी दिन माँ की पूजा करके नौ कन्याओं को भोजन कराते है। यह त्योहार अलग-अलग जगह पर अलग-अलग तरीके से मनाय जाता है। काफी जगह इस दिन लोग गरबा नृत्य और डांडिया नृत्य भी उत्साहपूर्वक करते है। इस अवसर पर विद्यालय, उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, आशुतोष मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, अध्यापकगण राघवेन्द्र त्रिपाठी (एक्टीविटी इंचार्ज), उर्वशी शुक्ला, प्रियेंका शुक्ला, नीलम श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, पूनम चौहान, किरन मिश्रा, दिव्या पाण्डेय तथा समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं नें छात्राओं के मनमोहक कार्यक्रम को देखकर सराहना की तथा बच्चों को प्रोत्साहित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे