📢 ब्रेकिंग: गोण्डा में हत्या का मामला | पुलिस ने आरोपी को पकड़ा | अपडेट्स के लिए जुड़े रहें...
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धौरहरा तहसील के 65 गांव बाढ़ से प्रभावित,नदियों में पानी कम होने के बाद भी हालात जस के तस



आयुष मौर्या 

धौरहरा-लखीमपुरखीरी:धौरहरा क्षेत्र में लगातार हुई बरसात के दौरान घाघरा व शारदा नदी के प्रकोप से 65 गांव बाढ़ ग्रस्त है। जिसके चलते करीब एक लाख लोग घरों में कैद होकर रह गए। 


वहीं उपजिलाधिकारी की अगुवाई में पूरा तहसील प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर बुद्धवार तक 37 गांवों तक पहुचकर राहत सामग्री वितरण करने का कार्य कर सका है, तथा अन्य गांवों में भी पहुचने का प्रयास जारी रखे हुए है। 



बुधवार को मौसम साफ होने व नदियों में पानी कम होने के चलते राहत सामग्री वितरण कार्य मे तेजी आई जिसकी कमान स्वयं एसडीएम धीरेन्द्र सिंह ने संभाल कर कई गावों में स्टीमर से पहुचकर लोगो को लंच पैकेट वितरित किए।


धौरहरा क्षेत्र में बरसात के दौरान घाघरा व शारदा नदी में बढ़े जल स्तर की चपेट में आये 65 गाँव बाढ़ग्रस्त हो गये जिनमे से मुख्यरूप से ओझापुरवा,ठूठवा, गुरजहनपुरवा, माहुल टुकरा,बाजार पुरवा,गड़रिया पुरवा,शिवबालक पुरवा, रघुनाथ पुरवा,पचासा,कटैला पुरवा,चमारन पुरवा ग्राम पंचायत मिलिक के मजरा कुंजबिहारी पुरवा,बेनी पुरवा, कुर्मिन पुरवा,तमोलिन पुरवा,लोध पुरवा,लखनी पुरवा, ठकुरी पुरवा, बेला, कंचनपुरवा, भज्जा पुरवा,पकरिया पुरवा,मांझा,संतराम पुरवा, कटैला पुरवा, बुद्धा पुरवा,महराज सिंह पुरवा,चंदवापुर, गजोधर पुरवा,ग्राम पंचायत चपकहा, रामलाल पुरवा, सिकटिहा, कैरातिपूर्वा, चकदहा,गौड़ी, गनापुर,डुंडकी समेत अन्य गांव शामिल है। यहाँ पिछले मंगलवार से नदियों में जल स्तर कम होने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए है। जहां लोगों की तकलीफें कम नहीं हो पा रही है। 


वहीं उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र सिंह की अगुवाई पूरा तहसील प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर लोगों तक राहत सामग्री पहुचाने का काम जारी रखे हुए है। 



एनडीआरफ के साथ एसडीएम ने वितरित की राहत सामग्री

धौरहरा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ को देखते हुए उपजिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह बुधवार को एनडीआरएफ टीम के साथ बाढ़ प्रभावित दुंडकी, गणापुर, माझासुमाली, गौढ़ी, बहेलियानपुरवा आदि ग्रामों में लंच पैकेट का वितरण किया। इस दौरान नायब तहसीलदार शशांक शेखर मिश्र लेखपाल शशांक शेखर शुक्ला,नितेश मिश्र,यशपाल,विनोद भार्गव,प्रतीश उपाध्याय आदि लेखपाल मौजूद रहे।



37 गांवों तक पहुचा तहसील प्रशासन, बाकी गावों तक पहुचने का प्रयास जारी

धौरहरा क्षेत्र के 65 गांवों में आई बाढ़ को लेकर तहसील प्रशासन उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र सिंह की अगुवाई में युद्ध स्तर पर काम कर बुधवार तक 37 गावों तक पहुँचकर सका है। वही अन्य गांवों में पहुचाने का प्रयास जारी रखे हुए है।


इस बाबत नायब तहसीलदार शशांक शेखर मिश्रा ने बताया कि तहसील क्षेत्र के 65 गांव बाढ प्रभावित हैं, जिनमें से 37 गांवों में राहत सामग्री वितरण का कार्य चल रहा है। धीरे धीरे कर अन्य सभी गांवों में जल्द ही राहत सामग्री पहुचाई जाएगी।



बरसात बन्द होने से लोगों ने ली राहत की सांस,बुधवार को खुले स्कूल कालेज

धौरहरा क्षेत्र में लगातार सात दिनों तक हुई बरसात मंगलवार को बन्द हो गई। बुधवार को सुबह सूर्य की किरणें चमकने से लोगों ने राहत की सांस ली वही सात दिनों बाद स्कूल कालेज पूर्व की भांति खुलने से शिक्षण कार्य शुरू हो गए। इस दौरान कुछ परिषदीय स्कूल जिनमें बड़ी मात्रा में पानी भरा हुआ वहाँ शिक्षण कार्य नहीं हो सका।

🗳 आपकी राय: क्या यह कार्रवाई सही रही?
हां नहीं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे