Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:जिला एवं मंडल स्तरीय जूनियर वालीबाल प्रतियोगिता बालक,बालिकाओं के चयन की तिथि निर्धारित



वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां जिला एवं मंडल स्तरीय जूनियर वॉलीबॉल बालक/बालिका ट्रायल दिनांक 15 से 18 अक्टूबर 2022 तक अयोध्या में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर वॉलीबॉल बालक प्रतियोगिता का आयोजन एवं दिनांक 17 से 20 अक्टूबर 2022 तक उरई जालौन में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर वॉलीबॉल बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 


जिला खेल कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा उक्त खेलों में भाग लेने वाली मंडली टीम का चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने का आयोजन दिनांक 10 अक्टूबर 2022 को अपराहन 3:00 बजे किया जाएगा। 


बालक/बालिका चयनित खिलाड़ी 12 अक्टूबर 2022 को मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में अमिताभ बच्चन स्पोर्टस कंपलेक्स मैयो हॉल प्रयागराज में प्रतिभाग करेंगे।


 ट्रायल में भाग लेने वाले जूनियर आयु वर्ग के बालक/बालिका अपने पात्रता पत्र जैसे आधार कार्ड, जन्म तिथि प्रमाण पत्र की मूल प्रति तथा उसकी छाया प्रति साथ में लेकर जिला खेल कार्यालय स्पोर्टस स्टेडियम प्रतापगढ़ में संपर्क कर सकते हैं। 


विनोद कुमार यादव सीनियर बॉलीबॉल खिलाड़ी (9415628068) से संपर्क कर प्रतियोगिता के संबंध में अन्य जानकारी भी ले सकते हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे