सपा मुखिया अखिलेश यादव की दरियादिली,मार्ग दुर्घटना में मृतक बच्चों के परिजनों को दिए तीन लाख | CRIME JUNCTION सपा मुखिया अखिलेश यादव की दरियादिली,मार्ग दुर्घटना में मृतक बच्चों के परिजनों को दिए तीन लाख
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सपा मुखिया अखिलेश यादव की दरियादिली,मार्ग दुर्घटना में मृतक बच्चों के परिजनों को दिए तीन लाख



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने मार्ग दुर्घटना में मृतक बच्चों के परिजनों को तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। 


चौरी के पास सड़क दुर्घटना में हताहत तीन बच्चों के स्वजनों से सपा प्रतिनिधि मंडल ने मुलाक़ात कर आर्थिक राशि प्रदान किया।


 विधान सभा क्षेत्र कटरा बाजार के पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दूबे व आनन्द स्वरूप पप्पू यादव की अगुवायी में सोमवार को एक सपा प्रतिनिधि मंडल मृतक बच्चों के गांव सूबेदार पुरवा पहुंचा। 


जहां मृतक बच्चों के परिजनों को 3 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देते हुए मौजूदा सरकार की संवेदन हीनता पर जमकर कोसा। मृतक बच्चों के परिजनों की माली हालत व मारे गये बच्चों को लेकर वहां मौजूद लोगों की एक बार फिर आंखे नम हो चली। 


पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दूबे ने बताया कि घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विगत दिनों एक प्रतिनिधि मंडल भेजा था। जिसकी संस्तुति पर उन्होने 3 लाख की आर्थिक सहायता का चेक भेजा है। 


प्रतिनिधि मंडल ने मृतक सत्यम के पिता राम सागर व मृतक अंशिका व तनवी के पिता विजय शुक्ला को यह सहायता राशि प्रदान की। 


सपा प्रतिनिधि मंडल में मशूद आलम खां, मनोज चैबे, त्रिवेणी मिश्रा, अरविन्द शुक्ला, रामअवध गोस्वामी, नन्द किसोर ओझा, राम कुमार मिश्रा, रामशंकर शुक्ला, मुरलीधर द्विवेदी व फूलचन्द तिवारी शामिल थे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे