रजनीश / ज्ञान प्रकाश करनैलगंज(गोंडा)। नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा विधायक ने करनैलगंज को विकास का मॉडल बनाने पर जोर...
रजनीश / ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा विधायक ने करनैलगंज को विकास का मॉडल बनाने पर जोर देते हुए मौजूद सपा के चेयरमैन पर तमाम गम्भीर आरोप लगाए।
नगर के साहू गेस्ट हाउस में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहित पाण्डेय की अगुवाई में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य ने एंव संचालन कन्हैया लाल वर्मा व आशीष सोनी नें संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह एंव विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी रहे। विधायक अजय सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि करनैलगंज नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना है।
इस बार हर हाल में भाजपा का चेयरमैन लाना है और करनैलगंज को विकास का मॉडल बनाना है। उन्होंने मौजूदा सपा चेयरमैन प्रतिनिधि पर तंज कसते हुए कहा कि वह नगर के विकास के नाम पर अपने विकास में लगे हैं, जो उनके व्यवसाय से खरीदारी नहीं करता उसके खिलाफ नोटिस भेज दी जाती है।
रामलीला मैदान, गुरुद्वारा, मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों के आस-पास गंदगी की भरमार है। चुनाव के समय नगरवासियों को सिर्फ झुनझुना दिया जाता है। इस बार निश्चित ही बदलाव होगा। इसी प्रकार, विद्याभूषण द्विवेदी, मोहित पाण्डेय, नीरज मौर्य नें भी सभा को सम्बोधित किया।
इस मौके पर रामजीलाल मोदनवाल, अशोक सिंह, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, देवेंद्र दीक्षित, आशीष गिरी, अन्नू बाबा, श्याम किशोर मिश्र, पिंटू मिश्रा, जोगिंदर सिंह जानी, पराग गुप्त, व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह, अशोक सिंघानियां, उमेश मिश्रा, पृथ्वीपाल सिंह, लक्ष्मीचंद खेतान, बृजेश शर्मा, सुनील सिंह, श्यामजी गुप्ता, भूपेंद्र सिंह सलूजा, शिवशंकर सोनी, सौरभ वैश्य, बरसातीलाल कसेरा, अरमान पुरवार, ऋषभ वैश्य, वीरेंद्र सिंह ज्ञानी, विजय सिंह, बृजेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
COMMENTS