Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सकरौरा में प्रसिद्ध धनुषयज्ञ महोत्सव कल से होगा प्रारंभ



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज नगर के सकरौरा में प्रसिद्ध धनुषयज्ञ महोत्सव कल बुधवार से प्रारंभ होगा। जो एक सप्ताह तक चलेगा। 


धनुषयज्ञ महोत्सव के पहले दिन बुधवार को रामायण पूजन एवं गुरुवार को विष्णु चरित्र वरदान एवं शाप, शुक्रवार को श्री राम जन्म की लीला, शनिवार को मुनि आगमन, ताड़का वध एवं मारीच दरबार की लीला, रविवार को अहिल्या उद्धार, गंगा तट आगमन, नगर दर्शन व पुष्प वाटिका की लीला, सोमवार को धनुषयज्ञ की लीला एवं मंगलवार को परशुराम लक्ष्मण संवाद की लीला के साथ इस महोत्सव का समापन होगा। 


धनुषयज्ञ महोत्सव में स्थानीय कलाकारों द्वारा लीला का मंचन किया जाता है। जिसमें भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ती है। यह लीला सकरौरा के पुराना शिवाला के पास स्थित रामलीला भवन में होती है। तथा कई दशक पुरानी रामलीला में धनुषयज्ञ की लीला रोचक ढंग से प्रस्तुति होती है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे