Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत



रजनीश/ ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंड़ा)। मार्ग दुर्घटना में एक 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। गोंडा लखनऊ मार्ग स्थित जहांगिरवा व भंभुआ के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ग्राम फत्तेपुर मौहर निवासी पुत्ती लाल 38 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। 


जिसे एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया की सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। 


जिसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र करनैलगंज पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे